Blog

ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में शुरू होगी श्री राम रसोई, 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

भिलाई। भिलाई शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में 14 अक्टूबर मंगलवार से श्री राम रसोई की शुरुआत होने जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले तमाम ट्रक चालकों व परिचालकों सहित यहां के प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित यहां आने वाले सभी आगंतुकों के लिए राम रसोई शुद्ध व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएगा। मात्र 20 रुपए में यहां भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में शुरू होने जा रहे राम रसोई का उद्घाटन अहिवारा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा द्वारा किया जाएगा। राम रसोई यहां हनुमान मंदिर परिसर में शुरू होगी। प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक राम रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राम रसोई के उद्घाटन अवसर परट्रांसपोर्ट यूनियन के  संरक्षक इंद्रजीत सिंग छोटू ,राम रसोई  के संस्थापक चतुर्भुज राठी तथा  चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, चैंबर भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

साथ ही छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ,कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ,चैंबर भिलाई ट्रांसपोर्ट विंग के अध्यक्ष पंकज सेठी, महासचिव हरेंद्र यादव ,संरक्षक सुखचैन सिंह सुखा, दुर्गा पटेल ,गोपी अरोरा ,रणजीत सिंह वालिया ,श्रवण कुमार विश्नोई ,उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सैनी, सीता सिंह , कोषाध्यक्ष बलजिंदर सिंह उपकोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ,मुख्य कार्यकारिणी सदस्य अजीत जैन, जगत राम बावन कुर्रे, पंकज सिंह,   गणेश शंकर मिश्रा, इंद्रजीत सिंह सैनी ,शंभू नाथ बैठा, धनंजय पांडे, संजय शर्मा, विनोद सिंह , परमजीत सिंह लाडी, हरनेक सिंह सैनी,अरुण कुमार बैठा, गुरप्रीत सिंह ढींगरा, रविन्द्र भारती, निरंजन हजारी, अर्जुन सिंह ,नंदलाल शर्मा, कामाख्या सिंह ,सन सिंह, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

Untitled design

The post ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में शुरू होगी श्री राम रसोई, 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button