Blog

CG Crime  : घर पर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाशें, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की लाशें घर पर कमरे में खून से लथपथ मिली है। जिले के गंडई क्षेत्र की यह घटना है। फिलहाल पुलिस ने घर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले गंडई थाना क्षेत्र में अररिया गांव निवासी बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से दोनों की हत्या की गई। घटना शुक्रवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

The post CG Crime  : घर पर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाशें, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button