देश दुनिया

सितंबर में इस SUV को 11000 से ज्यादा ग्राहक मिले, 6 एयरबैग और 23Km का माइलेज; कीमत सिर्फ

हुंडई के लिए नया इतिहास रचा दिया। कंपनी को 33 सालों में इतनी बड़ी कामयाबी नहीं मिली। दरअसल, पिछले महीने कंपनी ने कुल 70,347 यूनिट की मासिक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने यानी सितंबर 2024 की 64,201 यूनिट की तुलना में 10% की ग्रोथ को दिखाता है। कंपनी के लिए क्रेटा जहां नंबर-1 मॉडल रही। तो उसके लिए वेन्यू ने भी दमदार सेल्स दर्ज कते हुए अपना 20 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, सितंबर में वेन्यू की 11,484 यूनिट बिकीं। नए GST के बाद वेन्यू के एंट्री लेवल वैरिएंट 1.2 E की कीमत 7,94,100 रुपए से घटकर 7,26,381 रुपए हो गई है। यानी इस पर 67,719 रुपए की टैक्स कटौती हुई है

वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
1.2 E 7,94,100 7,26,381 67,719
1.2 E+ 8,32,100 7,61,140 70,960
1.2 S 9,28,000 8,48,862 79,138
1.2 S+ 9,53,000 8,71,730 81,270
1.2 S (O) 9,99,900 9,14,630 85,270
1.2 S (O)+ 9,99,900 9,14,630 85,270
1.2 SX 11,14,300 10,22,202 92,098
1.2 SX Exe 10,79,300 9,87,259 92,041
1.0 Exe Turbo 9,99,990 9,14,713 85,277
1.0 S(O) Turbo 10,84,200 9,91,741 92,459
1.0 S (O) Turbo DCT 11,94,900 10,93,001 1,01,899
1.0 SX(O) Turbo 12,53,200 11,49,256 1,03,944
1.0 SX(O) Turbo DCT 13,32,100 12,21,428 1,10,672
1.5 CRDi S + 10,79,700 9,72,545 1,07,155
1.5 CRDi SX 12,46,000 11,22,341 1,23,659
1.5 CRDi SX(O) 13,37,600 12,04,850 1,32,750

 

हुंडई वेन्यू N लाइन की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
1.0 N6 12,14,700 11,11,112 1,03,588
1.0 N6 DCT 12,94,300 11,83,924 1,10,376
1.0 N8 13,02,900 11,94,718 1,08,182
1.0 N8 DCT 13,81,800 12,66,890 1,14,910

 

हुंडई वेन्यू के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें मल्टी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 17.52 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का माइलेज18.07 km/l, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT (ऑटोमैटिक) का माइलेज 18.31 km/l और 1.5-लीटर डीजल मैनुअल का माइलेज 23.4 km/l है।

 

इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। राइडर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।इस SUV में कलर TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल क्लस्टर भी है, जो सटीक और सुलभ जानकारी के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। अपने सेगमेंट में वेन्यू का सीधा मुकाबला, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल से होता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button