छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन लोकार्पण, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महतारी सदन को बताया ‘सपनों का प्रतीक’

*मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन लोकार्पण, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महतारी सदन को बताया ‘सपनों का प्रतीक’*

*महतारी सदन का लोकार्पण:बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा*

*महतारी सदन हमारी ग्रामीण बहनों को अपनी प्रतिभा निखारने का देगा मंच : विधायक डॉ संपत अग्रवाल*

*खट्ठी में महतारी सदन का हुआ लोकार्पण,विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा- यह भवन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके कौशल को भी निखारेगा*IMG 20250923 WA0033

 

*महासमुंद*। महासमुंद के खट्ठी में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑनलाइन माध्यम से लोकार्पण किया। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मंत्री दयालदास बघेल के साथ मिलकर महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सदन ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बने इस महतारी सदन का लोकार्पण किया है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और महासमुंद के खट्ठी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह सदन केवल एक भवन नहीं है, बल्कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस भवन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा, कौशल और सामूहिक शक्ति को निखार सकें। उन्होंने कहा कि यह सदन हमारी माता-बहनों के बीच समरसता का भाव पैदा करेगा और उन्हें एक साथ बैठकर सुनहरे भविष्य की योजनाएं बनाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाएं न केवल आर्थिक, बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत होंगी।

विधायक डॉ अग्रवाल ने महतारी सदन को एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह केंद्र महिलाओं को प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर देगा, जिससे वे अपने उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचा सकेंगी। यह उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,कलेक्टर विनय कुमार लंगहे, भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू,बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल,महासमुंद जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दिग्विजय सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, ग्राम पंचायत खट्ठी सरपंच अनीता मेहरा, मंडल अध्यक्ष महासमुंद महेंद्र सिक्का, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवी चंद राठी, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, संदीप घोष, देवा नायक, गोविंद ठाकुर, अरविंद प्रहरे, प्रकाश शर्मा, आनंद साहू , योगेश्वर चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किशनलाल पटेल, कार्यक्रम संचालन राजू चंद्राकर,अधिकारीगण ,कर्मचारीगण, ग्राम पंचायत खट्ठी के सभी पंचगण,माताएं बहिनें एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button