कुख्यात नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है सुजाताक्का, कई घटनाओं को दे चुकी है अंजाम
जगदलपुर। नक्सली संगठन में एक और बड़ा झटका लगा है। नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व मोस्ट वांटेड महिला नक्सली सुजाता उर्फ सुजातक्का (पोतूल कल्पना) ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। सुजाताक्का पर एक करोड़ का इनाम घोषित है। सुजाता के सरेंडर सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। वहीं खत्म होते नक्सलिज्म पर एक और बड़ी चोट है। सुजाताक्का कुख्यात नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुजाताक्का नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज होने के साथ ही और लंबे समय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कई नक्सली वारदातों में सक्रिय रही है। उनके नाम पर कई बड़ी नक्सली वारदातें दर्ज हैं। खासबात यह है कि सुजाताक्का की तूलना चंदन तस्कर वीरप्पन से की जाती है। सुजाताक्का के बारे में कहा जाता है कि उसने मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दिया है। सुजाता के सरेंडर की पुष्टि तेलंगाना पुलिस ने की है। फिलहाल इसकी पूरी जानकारी तेलंगाना के डीजीपी प्रेस वार्ता के माध्यम से करेंगे।
आयरन लेडी’ के नाम से है मशहूर सुजाताक्का
मोस्टवांटेड नक्सली सुजाताक्का की तलाश छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की पुलिस को लंबे समय से थी। सुजाता संगठन में ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर थी। कुख्यात माओवादी किशनजी की पत्नी सुजाता संगठन में शीर्ष नेतृत्व कर्ता के रुप में रही। उनके पति नक्सली कमांडर किशनजी की 2011 में पश्चिम बंगाल में हुई एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सुजाताक्का ने नक्सली संगठन में और अधिक सक्रिय हो गई थी। इन पर लगभग 106 से ज्यादा केस हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि सुजाता के आत्मसमर्पण से नक्सलियों का संगठन कमजोर होगा।

The post नक्सलियों को लगा बड़ा झटका : संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ की इनामी सुजाताक्का का सरेंडर appeared first on ShreeKanchanpath.