Blog

CG Crime : मछली पकाने समय प्याज नहीं मिलने से नाराज नशेड़ी ने दो घरों को फूंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी युवक ने अपने ही घरों में आग लगा दी। दरअसल नशेड़ी मछली पका रहा था और इस दौरान उसे प्याज नहीं मिला। फिर क्या था इस बात को लेकर वह इतना ज्यादा आक्रोशित हो गया कि अपने दोनों घरों को आग लगा दी। घटना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला जिले के उपरकछार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अबीरा का है। गणेश साय नामक युवक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शराब के नशे में मछली पका रहा था। इसी दौरान जब उसे प्याज नहीं मिला, तो वह उग्र हो गया और गुस्से में आकर अपने ही घरों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे करीब 40 हजार रुपए नगद सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

image 13

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सरपंच ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक शराब का आदी है और अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी उसने शराब के नशे में परिजनों से मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गणेश साय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

book now

The post CG Crime : मछली पकाने समय प्याज नहीं मिलने से नाराज नशेड़ी ने दो घरों को फूंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button