छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में क्या कहता है सत्ता का गणित, 11 सीटों पर खिलेगा कमल या कांग्रेस को मिलेगा संघर्ष का फल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार के मिशन के साथ मैदान में उतरी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 की 11 सीटों पर कब्जा करना चाहती है।

वहीं कांग्रेसी खेमे से प्रदेश प्रभारी के रूप में सचिन पायलट छत्तीसगढ़ में मोर्चा संभाले हुए हैं। मगर इन दिनों पार्टी अपनी समस्याओं से जूझ रही है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि पास आ रही है वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं की बगावत भी सामने आ रही है। समय-समय पर लेटर बम तो कभी नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

वैसे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटे जितना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर है। साथ ही कांग्रेस में मचे कलह का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलता दिखाई दे रहा है। हालंकि 11 में से कितनी सीटों पर कमल खिलेगा यह थोड़ा कठिन है। मगर कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में काफी संघर्ष कर रही है।

पू्र्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का कहना है कि हम बीजेपी की तरह 400 प्लस सीटें जीतने का दावा नहीं करते हैं पर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 3 से 4 सीटे जीतने का पूरा प्रयास जरूर करेंगे।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

लोकसभा सीट जीत
सरगुजा – कमलभान (भाजपा)
रायगढ़- विष्णुदेव साय (भाजपा)
जांजगीर-चांपा – कमला देवी पाटले (भाजपा)
कोरबा – बंशलाल महतो (भाजपा)
बिलासपुर – लखनलाल साहू (भाजपा)
राजनांदगांव- अभिषेक सिंह (भाजपा)
दुर्ग- ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस)
रायपुर – रमेश बैस (भाजपा)
महासमुंद- चुन्नीलाल साहू (भाजपा)
बस्तर- दिनेश कश्यप (भाजपा)
कांकेर – विक्रम उसेंडी (भाजपा)

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

लोकसभा सीट जीत
सरगुजा- रेणुका सिंह (भाजपा)
रायगढ़ – गोमती साय (भाजपा)
जांजगीर- गुहाराम अजगले (भाजपा)
कोरबा- ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)
बिलासपुर- अरुण साव (भाजपा)
दुर्ग- विजय बघेल (भाजपा)
रायपुर- सुनील कुमार सोनी (भाजपा)
महासमुंद- चुन्नीलाल साहू (भाजपा)
बस्तर- दीपक बैज (कांग्रेस)
कांकेर- मोहन मंडावी (भाजपा)
राजनांदगांव- संतोष पांडे (भाजपा)

इस तरह समझे लोकसभा सीटों का गणित

रायपुर लोकसभा- लोकसभा की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर भाजपा
दुर्ग लोकसभा- लोकसभा की 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा
राजनांदगांव लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 3 पर भाजपा
कांकेर लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 2 पर भाजपा
बस्तर लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा
महासमुंद लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा
रायगढ़ लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 5 पर भाजपा
जांजगीर लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
कोरबा लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा
बिलासपुर लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा
सरगुजा लोकसभा- लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button