Blog

पॉश कॉलोनियों में चोरी और दिल्ली में ऐश, मुंगेली पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, 20 लाख नगदी बरामद

इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम से मिली बड़ी सफलता, सीएम साय व गृहमंत्री शर्मा ने किया था उद्घाटन

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉश कॉलोनियों में चोरी करने के बाद दिल्ली में ऐश करना इन चोरों की फितरत थी। जिले में हाल ही में सीएम साय व गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा उद्घाटित इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम की मदद से पुलिस को यह सफलता मिली। चोरी के बाद बदमाश प्लेन से फरार हुए थे। आरोपियों से पुलिस ने 20 लाख 14 हजार 740 रुपए नगद, सोने एवं चांदी के जेवरात तथा तीन मोबाइल कुल 30 लाख 19 हजार 740 रुपए का मशरुका बरामद किया है। आरोपियों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) तहत कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 जुलाई 2025 को प्रार्थी आयुष राम पिता सुनील कुमार राम ग्राम बुचुवाकापा जरहागांव मुंगेली हाल पृथ्वीग्रीन कालोनी फेस-1 ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह सत्येन्द्र बर्मन के मकान में किराये पर रहता है। 26 जुलाई को 8 बजे रात्रि प्रार्थी अपने पत्नी व छोटी बच्ची 02 वर्ष को लेकर घर में ताला लगाकर जिला अस्पताल चले गये थे। सुबह करीबन 8.15 बजे वापस आये तो मेनगेट का ताला लगा हुआ था। अंदर गये तो कमरे का दरवाजा का ताला टूटा था। आल्मारी में रखे घर बनाने के लिये रकम 24,50,000 रू एवं पत्नी का सोने का नेकलेस, चैन चुडी, अगुठी, कान का बाली, झुमका तथा चांदी के पायल बिछिया चुड़ी को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। कुल 29 लाख 80 हजार रू चोरी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/25 धारा 331(4)305(ए) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार इसी रात प्रार्थी त्रिभुवन लाल यादव निवासी पालचुवा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के घर ताला तोडकर 02 बिछिया व 1000 रुपए नगदी चोरी होने लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 340/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 

image 13

टेक्निकल असिस्टेंस सीसीटीव्ही अवलोकन आरोपियों के भागने के संभावित प्रत्येक मार्ग पर तलाश हेतु विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया। प्रकरण में विवेचना कार्यवाही के दौरान घटनास्थल के आसपास के घरो में एवं मोहल्लो में लगे सीसी टीवी कैमरों का लगातार अवलोकन कर प्रत्येक वाहनों का मूवमेंट मॉनिटरिंग करते हुये शॉर्ट लिस्ट तैयार कर प्राईम सस्पेक्ट के तौर पर 02 मोटर सायकल एवं 01 चारपहिया वैगर-आर वाहन को चिन्हाकिंत कर उक्त तीनों वाहनों को ट्रैक करते हुये वाहन एवं वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी जुटाया गया।

book now
Aug 25 0209

वाहनों के ट्रेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की वैगन-आर कार सीजी-04 केवाय- 8365 प्राईम सस्पेक्ट पायी गयी। आरोपियों का चिन्हांकन करने हेतु बिलासपुर, एयरपोर्ट रायपुर एवं दिल्ली एयरपोर्ट के सीसीटीव्ही फुटेज अवलोकन कर आरोपी चिन्हांकन किया गया। प्राईम संदेही संदीप सतनामी के गांव में छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिल-जुलकर रहता है जिसमें से 02 लड़के भी गांव से फरार होने की पुष्टि हुआ। सीसीटीव्ही एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीम मध्यप्रदेश एवं दिल्ली रवाना किया गया। आरोपियों द्वारा खाटुश्याम से वापस आते समय ग्वालियर मध्यप्रदेश से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सूरज कुर्रे को हिरासत में लिया गया इसी दौरान संदीप सतनामी अंधेरे का फायदा उठाते हुये भाग निकलने में सफल रहा। संदीप की तलाश हेतु मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से भी तलाश जा रही है। 

सूरज अपने अन्य साथी मंजीत, संदीप के साथ अपने गांव से संदीप की कार क्रमांक CG-04 KY-8365 में बैठकर मुंगेली पृथ्वीग्रीन कालोनी आये थे और कालोनी अंदर जाकर 04 घरो का ताला तोडकर चोरी के घटना का अंजाम दिये। उक्त चोरी में नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर को चोरी करने के बाद संदीप द्वारा अपने साथी आरोपी वेदप्रकाश के पास सुरक्षित रखने के लिये दिये। मंजित और संदीप घटना के बाद से बाहर दिल्ली तरफ चले जाना बताये। पुलिस टीम ग्राम सिंगारपुर में दबिश देकर आरोपी वेदप्रकाश उर्फ बेदू, गुलशन साहू, टिकेश्वर उर्फ टिकेश साहू को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार कर किये।

आरोपियों निशादेही पर चोरी गये मशरूका 5,11,000 रुपए नगदी गुलशन साहू के फोटो स्टूडियो से निकाल कर पेश किया गया एवं वेदप्रकाश साहू के घर कमरा अंदर से निकाल कर 14,62,740 रुपए एवं चोरी के उपयोग में लाये गये एक लोहे का राड नुमा सब्बल को जब्त किया गया है। सुरज कुर्रे के पहने कपडे पेंट से 41,000 रू नगदी एवं सोने के अंगुठी तथा टिकेश्वर उर्फ टिकेश साहू के घर सोने के जेवर कंगन चुडी नेकलेस मंगलसुत्र टाप्स, बटरदाना, बाली, लाकेट, झुमका, गेहूं दाना एवं चोदी के जेवर पायल, चुडा चैन कर्धन बिछिया आदि मशरूका करीबन 6,65,000 रुपए तथा चोरी के घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG-04 KY-8365 किमती करीबन 4,00,000 को तथा 03 नग मोबाईल कीमती 48,000 रुपए जुमला 30,67,740 रुपएए जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने वेदप्रकाश साहू उर्फ बेदू पिता राम प्यार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी भाठापारा (ग्रामीण) जिला बलौदाबाजार, 2. गुलशन साहू पिता हेमराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साहूपारा सिंगारपुर थाना भाटापारा ग्रामीण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। घटना में दो नाबालिग भी शामिल रहे जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। प्रकरण के फरार आरोपी संदीप सतनामी, मंजीत फरार हैं। प्रकरण के फरार आरोपी संदीप सतनामी, मंजीत तथा गिरफ्तार आरोपी वेदप्रकाश साहू उर्फ बेदू राम व गुलशन साहू के विरूद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण व शहरी, थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार एवं खमतराई जिला रायपुर के विभन्न थानों पर चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे कई अपराध दर्ज है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फास्टरपुर निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली उप निरीक्षक गिरजा शंकर यादव, उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, सउनि. अजय चौरसिया, प्रधा आरक्षक यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, रवि जांगड़े, आरक्षक रामकिशोर कश्यप, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, विकास सिंह, योगेश यादव, हेमसिंह, राकेश बंजारा, बसंत डाहिरे, रवि डाहिरे, महेन्द्र ठाकुर, गिरीराज परिहार, रवि मिंज एवं जितेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The post पॉश कॉलोनियों में चोरी और दिल्ली में ऐश, मुंगेली पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, 20 लाख नगदी बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button