Blog

भिलाई में भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव

दुनिया का सबसे बड़ा संघ ‘भारतीय मजदूर संघ’ – उप मुख्यमंत्री साव
भिलाई में संघ के भवन निर्माण हेतु सहयोग का दिलाया भरोसा

दुर्ग। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज बैकुंठ नगर भिलाई के अंबेडकर भवन में भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने की। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर एवं दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे।

image 30

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज हम सब भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्वर्णिम स्थापना दिवस मना रहे है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सभी मजदूर भाईयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मजदूर भाईयों ने विगत 70 साल से भारतीय मजदूर संघ के अलावा देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा संघ है। इस संघ ने देश को आत्म निर्भर बनाने में सरकार और मजदूरों के मध्य सेतु का कार्य किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस दिशा में कार्य कर रही है। श्रमिक कल्याण सर्वोपरि प्राथमिकता में है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक सेन की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ भिलाई में जमीन आदि की व्यवस्था करा ले। भवन निर्माण के लिये हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा।

image 13
image 31

कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की स्थापना दिवस पर सभी मजदूर भाइयों को बधाई दी। उन्होंने भारत की आजादी के बाद गठित विभिन्न मजदूर संघो और उनकी विचारधारा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

book now
image 32

विधायक रिकेश सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक संघठन नहीं विचार धारा है। संघ का आज 70वां स्थापना दिवस है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के विभिन्न मांगों की ओर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री साव का ध्यान आकृष्ट किया।

विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि संगठन मजदूरों के हित के साथ राष्ट्रीय हित के लिये भी काम करते आ रही है। उन्होंने कहा कि भिलाई में बड़ी संख्या में मजदूर भाई विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत् है। ये सभी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े है। उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

The post भिलाई में भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button