रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने 18 चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में इन वारदातों को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आरोपियों के पास से 26 तोला सोना समेत 30 लाख का माल पुलिस ने जब्त किया है।
दरअसल रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही थी। शिकायतों के बाद आईजी अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम ब्रांच के जल्द चोरों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके पास 30 मेंबरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई। जिसने वारदात के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और पूछताछ की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी की। इन चोरों ने ज्यादातर शहर के आउटर इलाकों के सुने मकानों को निशाना बनाया था।

गिरोह द्वारा मुजगहन थाना क्षेत्र मे 9 घरों को निशाना बनाया। अभनपुर में तीन, विधानसभा क्षेत्र में दो तथा पंडरी, डीडी नगर व खम्हारडीह में एक एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 1 किलो 634 ग्राम चांदी, 5 नग मोबाइल फोन, 5 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है। सभी सामान कीमत लगभग 30,10,000 है, जिसे जब्त किया गया। इनमें से कई आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
- सागर नगरहा (देवार) पिता जगमोहन नगरहा उम्र 21 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर।
- भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 22 साल निवासी ताजनगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
- शुभांकर पटेल (देवार) पिता स्व. मंगल पटेल उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
- रवि नेताम (देवार) पिता वीरू नेताम उम्र 25 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास मठपुरैना थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
- करण ध्रुव (देवार) पिता हेमु धु्रव उम्र 25 साल निवासी ओम नगर काठाडीह थाना टिकरापारा रायपुर।
- सुरेश सोनझरा पिता स्व. चमन लाल उम्र 46 साल निवासी सोनझरा पारा हरदेव लाल मंदिर के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।
The post राजधानी में 18 चोरियों को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ाया, 30 लाख का माल जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.