आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपा। संजीव अरोड़ा को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ाया था और उन्होंने जीत हासिल की है।
उपराष्ट्रपति ने स्वीकार किया AAP सांसद का इस्तीफा
विधायक बनने के बाद संजीव अरोड़ा को सांसद पद से इस्तीफा देना ही था। संजीव अरोड़ा का इस्तीफा भी तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। संविधान के अनुच्छेद 101 3(B) के तहत उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है।
बता दें कि 23 जून को लुधियान वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की थी। बीते शनिवार को ही संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से चुने गए विधायक पद की शपथ ली है।
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें शपथ दिलवाई
विधायक पद की शपथ खत्म होने के बाद पंजाब सरकार मंत्री और आप प्रदेश अध्यक्ष अमर अरोड़ा ने संजीव अरोड़ा की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने संजीव अरोड़ा को ईमानदार व्यक्ति बताया था। अमन अरोड़ा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को संजीव अरोड़ा पर पूरा भरोसा करते हैं।
जानें क्या थे नतीजे
लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भरत भूषण को हराया था। संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले जबकि कांग्रेस के भरत भूषण को 24,542 वोट मिले। वहीं भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 20,323 वोट मिले थे।
इसी तरह से पंजाब में एक राज्यसभा की सीट खाली हो गई है, जिस पर आम आदमी पार्टी अपने किसी भी नेता को राज्यसभा भेज सकती है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब की राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और राज्यसभा जाएंगे। हालांकि उन्होंने 23 जून को इससे इनकार कर दिया था।