Blog

एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा बोले- इसी से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं एमएसएमई उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिव रतन शर्मा, सांसद विजय बघेल,अलका बाघमार, विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग भाजपा अध्यक्ष कौशिक, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विकसित भारत के लिए मील का पत्थर एक देश एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि “बार बार चुनाव देश के विकास में तो बाधक होते ही है साथ ही देश की अर्थ  व्यवस्था को भी कमजोर करते है। एक देश एक चुनाव से लगभग 5 लाख करोड़ का व्यय बचाया जा सकता है जो जी डी पी बढ़ाने में सहायक होगा।उन्होंने बताया कि एक चुनाव का बड़ा लाभ यह भी की एक मतदाता एक स्थान पर मतदान कर सकता है और प्रत्याशी भी एक स्थान से ही चुनाव लड़ सकता है ।मतदाता सूची की त्रुटिया भी कम होगी।

office boy girl

कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा, बार बार चुनाव  से शासकीय कर्मचारियों के अनुपस्थिति की वजह से शासकीय कार्य मे निरंतरता नही रहती। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि विकसित भारत का आधार है एक देश एक चुनाव और यह प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होगा।अजय भसीन ने उपस्थित श्रोताओं से एक देश एक चुनाव के लिए समर्थन मांगा,सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर हाथ ऊपर कर समर्थन दिया।

book now

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  महिला चेम्बर भिलाई, उद्योग चेम्बर,अधिवक्ता संघ,सिंधी समाज व अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्रमोद सिंह,अरविंदर खुराना ,प्रभंजय चतुर्वेदी, उषा बारले,दया सिंह, सी ए श्रीचंद लेखवानी,जेपी गुप्ता,नरसिंग कुकरेजा व अनेक भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिव रतन शर्मा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सुमन कनोजे व सुनील मिश्रा ने किया।

The post एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा बोले- इसी से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button