Blog

दुर्ग में पिता-पुत्र ने की युवक की हत्या, पारिवारिक विवाद में जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक पिता पुत्र ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मृतक आरोपी का भतीजा था और दोनों परिवारों में व्यापारिक व पारिवारिक मतभेद की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कादंबरी नगर दुर्ग निवासी गिरधारी शर्मा व उसके उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में गिरधारी शर्मा और उसके बेटे उदय शर्मा ने चेतन शर्मा एवं अंकित शर्मा से मारपीट की। गिरधारी शर्मा कोई और नहीं बल्कि चेतन शर्मा एवं अंकित शर्मा का चाचा है। दोनों परिवारों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा व पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। इसी विवाद में सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

office boy girl

पुलिस के अनुसार मारपीट के कारण अंकित को अंदरूनी चोट लगी और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं उसके भाई चेतन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका पिता फरार था। मंगलवार को पुलिस ने गिरधारी शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

book now

The post दुर्ग में पिता-पुत्र ने की युवक की हत्या, पारिवारिक विवाद में जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button