Blog

Breaking News : शुभमन गिल बने भारत के टेस्ट कप्तान, पंत होंगे उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का भी ऐलान

मुंबई ए.। बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को मुंबई में हुई मीटिंग में इसका ऐलान किया। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा भी हुई। 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं।

portal add

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है। वहीं, ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। बुमराह या केएल राहुल को जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके अलावा करुण नायर की सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय-ए टीम के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन को भी मौका दिया गया है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह टीम में नया चेहरा हैं।

office boy girl

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यू ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

book now

The post Breaking News : शुभमन गिल बने भारत के टेस्ट कप्तान, पंत होंगे उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का भी ऐलान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button