Blog

CG Breaking : दूध में जहर मिलाकर बच्ची को पिलाया और खुद भी पिया, दोनों की मौत… सामने आई चौंकाने वाली वजह

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी दुधमुही बच्ची को जहर मिला दूध पिलाया और खुद भी पी लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि महिला अपने पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थी। इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामला जिले के कोडेकुर्से थाना क्षेत्र का है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 6 मई की है। ग्राम दुर्गुकोंदल की रहने वाली जयंती बाई कुंजाम अपने पति गणेश कुंजाम के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थी। 6 मई को जयंती अपनी बच्ची को लेकर पति की प्रेमिका सुनीता उइके के घर गई थी। बताया जा रहा है यहां पर दोनों का विवाद हो गया। वहां से वापस लौटने के बाद उसने खेतों में डालने वाली कीटनाशक बच्ची को दूध में मिलाकर दे दिया और खुद भी पी लिया। इससे दोनों की उसी रात मौत हो गई।

office boy girl

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मृतका जयंती ने जहर पीने के बाद अपनी बड़ी बेटी रूद्राक्षी को फोन कर बताया। इसके बाद उसने तुरंत एंबुलेंस भी बुलाया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। वहीं इस पूरे मामले में मृतका की बहन गीता वड्डे ने आरोप लगाया कि उसके जीजी की प्रेमिका सुनीता की प्रताड़ना के कारण जयंती ने यह कदम उठाया। सुनीता उइके ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया इसलिए उसने यह कदम उठाया।

book now

कोडेकुर्से थाना प्रभारी केआर रावत ने बताया कि मृतिका की बहन की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मृतिका का 25 किमी दूर जाकर आत्महत्या करने की घटना गम्भीर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कथन लिया जा रहा है। विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

The post CG Breaking : दूध में जहर मिलाकर बच्ची को पिलाया और खुद भी पिया, दोनों की मौत… सामने आई चौंकाने वाली वजह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button