Blog

CG Breaking : बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकाउंटर, 2 दर्जन नक्सली ढेर… मुठभेड़ जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 15 दिन से चल सहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में बुधवार को सेना को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों केा मार गिराया है। सीआरपीएफ ने 22 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि भी की है। मुठभेड़ जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।  

portal add

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गोलीबारी में करीब 2 दर्जन से ज्यादा नक्सली मारे जाने की खबर है। दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से शव और हथियार को बरामद कर लिया गया। पिछले 15 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं बुधवार को यहां अब तक का बड़ा एनकाउंटर हुआ जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

office boy girl

सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में कुछ शीर्ष नक्सली नेताओं और बटालियन नंबर एक की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ऑपरेशन को तेज किया गया। संभावना जताई जा रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कई अन्य ठिकानों पर भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र पहले भी नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई इस पूरे इलाके में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

book now

The post CG Breaking : बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकाउंटर, 2 दर्जन नक्सली ढेर… मुठभेड़ जारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button