भिलाई। भरी गर्मी में पीने को ठंडा छाछ मिले तो फिर क्या कहने। इसी सोच के साथ आंध्र महिला मंडली ने अपना 53वां स्थापना दिवस सेक्टर 10 रेल चौक पर 1000 से ज्यादा राहगीरों को छाछ बांटकर बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट की वकील करुणा तिवारी व प्रभा राव उपस्थित रहीं। आंध्र महिला मंडली की सदस्याओं ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक छाछ का वितरण किया। इस दौरान राहगीरों ने गर्मी से राहत महसूस की।

छाछ वितरण कार्यक्रम की शुरुआत से पहले दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि करूणा तिवारी ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रभा राव ने कहा कि भरी गर्मी में लोगों को ठंडी छाछ पिलाकर पुण्य का काम कर रहे हैं। वहीं आंध्र महिला मंडली की अध्यक्ष पद्मा पेरी ने कहा कि हर साल गर्मी के दिनों में छाछ का वितरण करते हैं। हमारी मंडली का यह प्रयास होता है कि कुछ नया करें। कार्यक्रम में आंध्र महिला मंडली से पावनी मोहन, अनंतलक्ष्मी, तृप्ति लक्ष्मी, विजिया, निर्मला, के साथ कार्यकारी सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

The post आंध्र महिला मंडली का 53वां स्थापना दिवस : महिलाओं ने बांटी 1000 से ज्यादा राहगीरों को छाछ appeared first on ShreeKanchanpath.