Blog

CG News : निर्माणाधीन टंकी से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, रात में सोने के लिए चढ़ा सुबह मिली लाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटनाकटघोरा थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव की है। मृतक की पहचान महेश्वर शर्मा (50 वर्ष) के रूप में हुई, जो बिहार के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का निवासी था। वह टंकी निर्माण में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को वह सोने के लिए टंकी पर चढ़ा था और सुबह उसकी लाश जमीन पर मिली।

portal add

जानकारी के अनुसार महेश्वर सिंधिया गांव में टंकी के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। उसका बेटा भी उसी टंकी निर्माण में काम करता था। दोनों एक स्टोर रूम में रहते थे। गांव में टंकी का काम पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। ठेकेदार ने बाहर से मजदूर बुलाकर काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद गर्मी व मच्छरों से परेशान महेश्वर टंकी के ऊपर सोने चला गया। वहीं उसका बेटा स्टोर रूम में सो रहा था। गुरुवार सुबह उसका शव टंकी के नीचे पाया गया। ग्रामीणों ने सुबह रास्ते से गुजरते समय उसे देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले को संदिग्ध मृत्यु के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक के साथियों से पूछताछ जारी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

office boy girl

The post CG News : निर्माणाधीन टंकी से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, रात में सोने के लिए चढ़ा सुबह मिली लाश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button