Blog

दुर्ग भिलाई में यातायात विभाग की सख्ती : नियम तोड़ने वाले 20 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

भिलाई। यातायात नियमों का पालन नहीं करने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दुर्ग की यातायात पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पिछले 3 माह में यातायात विभाग द्वारा 20,145 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही कर उनसे 85 लाख रुपए से ज्यादा का समन शुल्क वसूल किया गया। सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3926 चालकों पर कार्रवाई की गई।

portal add

बता दें दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये गये। इसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

office boy girl

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 03 माह में कुल-20145 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए *85लाख 48 हजार रुपए समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने सें और किसी दुर्घटना में होनी वाली मौत को कम करने के लिये हेलमेट पर सख्ती हेतु कुल -3926 वाहन चालको पर एवं सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न करने आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 2891 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है।

book now

इसके अलावा संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया।  साथ ही “आपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत 141 नशे में वाहन चलाते, 53 माल वाहक में सवारी ले जाते, एवं 69 नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही की गयी। यातायात पुलिस दुर्ग यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

The post दुर्ग भिलाई में यातायात विभाग की सख्ती : नियम तोड़ने वाले 20 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button