रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के खरोरा मुड़ीपार स्थित ITBP कैंप में गोलीकांड ने सनसनी फैला दी है। यहां पर एक सिपाही ने अपने से बड़े अधिकारी एएसआई को गोली मार दी है। इससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिला जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। रायपुर के मुड़ीपार स्थित भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP 38वीं बटालियन) कैंप में कॉन्स्टेबल ने ASI रैंक के अधिकारी को गोली मार दी। बिहार निवासी सिपाही सरोज सिंह (34) ने एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (51) को गोली मार दी। सिपाही ने एएसआई पर गोली क्यों चलाई यह पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी भी पहुंच गए।
The post Breaking News : रायपुर के आईटीबीटी कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौके पर मौत appeared first on ShreeKanchanpath.