Blog

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दिखी होली की मस्ती, बीएसएफ के जवानों संग होली खेलने पहुंचे आईजी आनंद प्रताप सिंह

कांकेर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होली का रंग देखने को मिला। कांकेर के नक्सल बेल्ट में सुरक्षा के लिए तेनाम बीएसएफ के जवान होली के रंग में रंगे दिखे। सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल भिलाई से आईजी आनंद प्रताप सिंह जवानों के बीच पहुंचे और होली की खुशियां साझा की। इस अवसर पर वे सीओबी कोडापाखा, 178वीं वाहिनी में उपस्थित सभी जवानों के साथ रंगों का यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया।

office boy girl

इस दौरान आईजी आनंद प्रताप सिंह ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवान कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस अवसर पर जवानों के साथ पारम्परिक रंग-गुलाल खेला गया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव का आयोजन किया गया। आईजी आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि त्यौहार का असली आनंद अपनों के साथ होता है, और बीएसएफ के जवान एक परिवार की तरह हैं।  उन्होंने सभी जवानों को कर्तव्यपरायणता के साथ देश की सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

The post नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दिखी होली की मस्ती, बीएसएफ के जवानों संग होली खेलने पहुंचे आईजी आनंद प्रताप सिंह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button