Blog

Weather update : छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान… बिलासपुर रहा सबसे गर्म

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में तापमान 40 को पार कर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज फिर से क्षेत्र में लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

office boy girl

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दुर्ग में भी तापमान 40 के ऊपर पहुंच गया है। बिलासपुर में भी तापमान 40.5 डिग्री तक पहुंच गया। सरगुजा में 38 डिग्री, कोरबा में 39.9 डिग्री और बस्तर में 38.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सिनोप्टिक सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति बनी रहेगी, और तापमान में और वृद्धि हो सकता है। गर्मी के कारण दिन में बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

The post Weather update : छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान… बिलासपुर रहा सबसे गर्म appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button