Blog

Breaking News : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, नाबालिग थे सवार… अपराध दर्ज

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में सोमवार सुबह  लगभग 11:30 बजे कार सवार नाबालिगों ने स्कूटी चालक महिला को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि स्कूटी को ठोकर मारते हुए बिजली के पोल से टकराई। टक्कर से बिजली का पोल भी बेंड हो गया। हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सुपेला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना नेहरू नगर पूर्व इलाके की है। सुबह  लगभग 11:30 बजे तेज रफ्तार मारूती स्वीफ्ट कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। कार चालक सामने जा रही महिला को ठोकर मारी और पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कार के नीचे आकर चकना चूर हो गई। वहीं महिला सामने नाले में गिर गई। टक्कर के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। इस दौरान में सवार चार स्कूली छात्र भागने लगे। इनमें से एक छात्र को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

The post Breaking News : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, नाबालिग थे सवार… अपराध दर्ज appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button