कन्नप्पा’ का एक नया टीज़र रिलीज किया गया है और यह विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास, काजल अग्रवाल और मोहनलाल की बेहद प्यारी झलक दे रहा है। टीज़र शनिवार को जारी किया गया। यह क्लिप थिन्नाडु की कहानी को दिखाती है। एक निडर योद्धा जो भगवान शिव का शिष्य बनने के लिए कड़ी मुश्किलों से गुजरता है। एक मिनट से अधिक लंबे टीज़र में विष्णु मांचू को थिन्नाडु, एक निडर योद्धा के तौर पर पेश किया गया है।टीजर में आगे दिखाया जाता है कि जैसे ही वह युद्ध की वास्तविकताओं का सामना करता है और अपने सैनिकों को खो देता है, वह अपने विश्वास पर सवाल उठाना शुरू कर देता है। फिल्म की कहानी भगवान शिव के एक भक्त के इर्द-गिर्द घूमती है।
कन्नप्पा’ का टीजर
टीज़र में अक्षय कुमार को भगवान शिव और काजल अग्रवाल को देवी पार्वती के रूप में दिखाया गया है। मोहनलाल किराता के रोल में गजब लग रहे हैं, जबकि टीज़र के आखिरी कुछ सेकंड में रुद्र के रूप में प्रभास की एंट्री होती है। टीज़र में बैकग्राउंड स्कोर, हाई-ऑक्टेन एक्शन कोरियोग्राफी और पावरफुल डायलॉग्स साफ दिखाई दे रहे हैं।
लोगों तक कहानी पहुंचाने की कोशिश
कुछ समय पहले यह फिल्म मुंबई में मीडिया को दिखाई गई थी। फिल्म के पीछे के व्यू के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने कहा, ‘कन्नप्पा सिर्फ एक कहानी से कहीं अधिक है। यह विश्वास, भक्ति और परिवर्तन की शक्ति के लिए एक श्रद्धांजलि है। इस पौराणिक कहानी को जीवंत बनाने के लिए हर फ्रेम को तैयार किया गया है, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक दर्शकों के साथ जुड़ सके। हम दुनिया को कन्नप्पा की भव्यता का अनुभव कराने के लिए एक्साइटेड हैं।’
कन्नप्पा’ कास्ट और रिलीज डेट
‘कन्नप्पा’ एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है जो भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कहानी से प्रेरित है। विष्णु मांचू लीड रोल में हैं, जबकि मोहनलाल और प्रभास भी लीड रोल्स में ही हैं। अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाएंगे और काजल अग्रवाल देवी पार्वती बनी हैं। एम. मोहन बाबू की बनाई यह फिल्म 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी। यह फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।