Blog

सीएम साय बोले- कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने उसे सत्ता से दूर किया, जनता का विश्वास खोया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खोया इसलिए उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ और  राज्यपाल रमेन डेका ने सदन में अभीभाषण प्रस्तुत किया। सीएम साय ने शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता जताई।

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस को 2018 में बहुत बड़ा जनादेश मिला था, पर उन्होंने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया और भ्रष्टाचार किया। जिसका परिणाम रहा कि उन्हें 2023 के चुनाव में सत्ता से बाहर होना पड़ा। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से बड़े बड़े वादे किए लेकिन उसने एक भी वादा नहीं निभाया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया और इसका परिणाम है कांग्रेस आज सत्ता  बार है।

The post सीएम साय बोले- कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने उसे सत्ता से दूर किया, जनता का विश्वास खोया appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button