Blog

प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने दी सीएम साय को जन्मदिन की बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शुक्रवार 21 फरवरी को जन्मदिन है। जन्मदिन पर सीएम साय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रियों ने मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायू की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने भी प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय मंत्री अमित शाह सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं तथा राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें जनसेवा करते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। इसी प्रकार केन्द्रीय गृहमंत्रभ् अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनविश्वास का केंद्र बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। ईश्वर से आपके दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

सीएम साय ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए सीएम साय ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और दयालु शब्दों के लिए हार्दिक आभार। आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे छत्तीसगढ़ की प्रगति और समृद्धि के लिए अथक प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है।आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार सीएम साय ने केन्द्रीय गृहमंत्री अतिम शाह का धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, आपकी हृदयस्पर्शी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपके मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ संवर रहा है, निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। पुनः सादर आभार!

The post प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने दी सीएम साय को जन्मदिन की बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button