Blog

CG Crime : बिना बताए बार बार घर से चली जाती भी महिला, गुस्साए पति ने कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पति इस बात से परेशान था कि उसकी पत्नी बार बार बिना बताए घर छोड़कर चली थी। इस बार भी लगभग 10 दिन बाहर रहकर वापस लौटी तो पति के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा किया पति ने बांस के डंडे से मार मार कर उसे लहूलुहान कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला थाना तुमला क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मृतका के जीजा विलियम लाकड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि रविवार की सुबह उसके साढ़ू प्रताप एक्का का पिता सुखन एक्का उसके घर कोल्हेंझरिया आए और बताया कि उसकी बहू अलका एक्का बिना बताए कहीं चली गई थी, जो की 10 दिन बाद घर वापस आई है। इसी बात को लेकर प्रताप एक्का व अलका एक्का के मध्य विवाद हो रहा है। प्रताप इक्का के पिता ने उसे समझाने कहा तो उनके साथ विलियम उनके घर पर गया।

गंझिया डीह, फिंगिट पारा पहुंचने पर देखा कि प्रताप एक्का उसकी साली अलका एक्का से मारपीट कर रहा है। इस पर विलियम ने उसे काफी समझाया। उसके पिता ने भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। पति-पत्नी का विवाद शांत हो जाएगा यह सोच कर विलियम अपने घर वापस आ गया। इसके बाद देर शाम उसे सूचना मिली कि उसकी साली अलका एक्का की मौत हो गई है। वह फिर प्रताप एक्का के घर पहुंचा तो देखा कि अलका एक्का लहूलुहान हालत में पड़ी है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचानामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी प्रताप एक्का को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के द्वारा बार बार बिना बताए घर छोड़कर चली जाती थी। इसी गुस्से में आकर बांस के डंडे से मारकर व शरीर को दीवार में पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी  प्रताप एक्का के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर, हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे को जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक हीरा यादव, सूचित खाखा व महिला आरक्षक सरोजनी खलखो की सराहनीय भूमिका रही है।

The post CG Crime : बिना बताए बार बार घर से चली जाती भी महिला, गुस्साए पति ने कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button