भाटापारा। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर जवाब देना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगाई गई। कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालयों में 13-14 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था।विकासखंड बलौदाबाजार में 15, भाटापारा में 29, सिमगा में 106, कसडोल में 56, विकासखंड पलारी में 70 कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित थे। जारी आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील और अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम – छतीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 नियम 17(2)(3) के अनुसार कार्यवाही योग्य है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाए।
The post त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को दिया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब appeared first on ShreeKanchanpath.