Blog

चैंपियंस ट्रॉफी के विनर को मिलेगी इस साल दोगुनी प्राइज मनी, आईसीसी ने 29 करोड़ से 60 करोड़ की इनामी राशि

स्पोर्ट्स डेस्क। 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने जा रहे चैंपियन्स ट्राफी की इनामी राशि इस बार दोगुनी से ज्यादा कर दी गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइस मनी की घोषणा की है। इस बार टोटल प्राइज मनी 60 करोड़ रुपए रुपए कर दी है। पिछली बार यह राशि 29 करोड़ के आसपास थी।

आईआईसी से मिली जानकारी के अनुसार इस बार चैंपियन्स ट्राफी में विनर को 19.46 करोड़ (2.24 मिलियन US डॉलर) और उपविजेता को 9.72 करोड़ (1.12 मिलियन US डॉलर) रुपए मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को लगभग 4.86 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की कुल प्राइज मनी 59.93 करोड़ है, जो 2017 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 53% ज्यादा है। 2017 की कुल प्राइज मनी 28.88 करोड़ रुपए थी।

भारत के सभी मैच दुबई में
इस बार चैंपियन्स ट्राफी 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे। दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा, टीम के ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं। दुबई में ही एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचा तो यह मैच भी दुबई में होगा। जबकि टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे।

The post चैंपियंस ट्रॉफी के विनर को मिलेगी इस साल दोगुनी प्राइज मनी, आईसीसी ने 29 करोड़ से 60 करोड़ की इनामी राशि appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button