दुबई ए.। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर चुना गया है। वहीं भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंदाना को वनडे प्लेयर ऑफ ईयर चुना गया। सोमवार को दुबई में आईसीसी ने इसकी घोषणा की है। बुमराह यह टाइटल पाने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल 71 विकेट झटके हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस को पीछे छोड़ते हुए यह सममान पाया है। बुमराह के अलावा, वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह को मिला।
बुमराह ने साल 2024 में खेले 13 टेस्ट में 71 विकेट झटके थे। वे भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में 70 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और कपिल देव ने यह कारनामा अपने नाम किया है। अब तक टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष 17 बॉलर्स ने 70 से ज्यादा विकेट लिया है। लेकिन किसी का औसत बुमराह 14.92 के बराबर नहीं रहा है। जनवरी-2025 की शुरुआत में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट झटककर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे।
स्मृति मंदाना का भी रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आईसीसी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को विमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ ईयर का सम्मान दिया है। स्मृति ने पिछले साल वनडे में 4 शतक लगाए। मंधाना ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में 29 रन बनाकर की थी। इसके बाद उन्हें अगले वनडे के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ा था। मंधाना ने 2024 में तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 136 रन रहा था।स्मृति के बनाए गए 747 रन एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। उन्होंने पिछले साल 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
The post ICC awards : जसप्रीत बुमराह बने सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, स्मृति मंधाना बनी वनडे प्लेयर ऑफ ईयर appeared first on ShreeKanchanpath.