बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर गो तस्करी का मामला सामने आया है। आधीरात को गो तस्करो को रंगे हाथों पकड़ा गया है। महाराष्ट्र पासिंग माजदा में गो वंश को भरकर ले जाया जा रहा था। लोग पहुंचे तो बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस को सूचना देने के बाद वाहन सहित मवेशियों को सकुशल बचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही नगर के चैनगंज निवासी समाज सेवक मोती ठाकुर ने बताया कि वे रात्रि 3:30 बजे अपने दोस्तों के साथ चैनगंज रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे। इस बीच एक मेहरून कलर की 709 माजदा वाहन में कुछ लोग गाड़ी का त्रिपाल और रस्सी कस रहे थे। गाड़ी से कुछ आवाज आने पर नजदीक जाकर जाकर देखा बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी के तलाशी के दौरान पता चला वाहन गो वंश से भरा हुआ था।
इसके बाद उन्होंने तत्काल गुण्डरदेही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने माजदा को जब्त किया। गाड़ी में 30 गोवंश बंधे थे जिन्हें कत्ल खाने ले जाया जा रहा था। फिलहाल सभी मवेशी स्वस्थ्य हैं। बताया जा रहा है कि इस मवेशियों को मालिकों द्वारा खुले में छोड़ दिया जा रहा है जिसका गो-तस्करी करने वाले फासदा उठा रहे हैं। क्षेत्र में यह कोई पहली बार नहीं है कि गोतस्करी हो रही हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
The post 30 मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे थे तस्कर, गुंडरदेही में रेलवे क्रासिंग के बाद गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश appeared first on ShreeKanchanpath.