बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सनकी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। चाय बनाने के नाम पर जरा विवाद क्या हुआ उसने पत्नी को किचन में बंद कर पीटा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की और फरार हो गया। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। यह पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति केवल साहू शुक्रवार की सुबह 5 बजे के आसपास पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने कहा। पत्नी ने चाय बनाने से मना किया और किचन में चली गई। पीछे से वह भी किचन में घुसा और दरवाजा बंद कर पीटने लगा। उसके दो बच्चे हैं जो चीख पुकार सुनकर दरवाजा खटखटाते रहे। दरवाजा खोलने की कोशिश भी की। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही। इसके बाद केवल साहू पत्नी के ऊपर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया औरा दरवाजा खोलकर फरार हो गया।
इसके बाद आसपास के लोग लहुलुहान हालत में उसे देखकर तत्काल अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। इधर घटना के बाद फरार आरोपी पति केवल साहू थाने में पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।
The post बालोद में सनकी पति ने पत्नी की हत्या, चाय बनाने के नाम पर विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला appeared first on ShreeKanchanpath.