रायपुर। राजधानी रायपुर में नया साल शुरू होने से पहले डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। चंगोराभांटा इलाके में देर रात दो युवकों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 5 से 7 लोग बैठकर शराब पी रहे थे और इस दौरान विवाद हो गया। विवाद में लाठी डंडे से दो युवकों को बुरी तरह से पीटा कि उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्णा यादव और सचिन बडोले चंगोराभांटा के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान एक और ग्रुप वहां पहुंचा और वे भी शराब पीने लगे। इस दौरान कृष्णा यादव और सचिन बडोले का उन युवकों से विवाद हो गया। विवाद के बाद दूसरे युवकों ने लाठी व डंडों से कृष्णा यादव और सचिन बडोले की बेरहमी से पिटाई की और चाकू से भी वार किया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक सचिन बडोले बजरंग दल के खंड संयोजक था। वहीं इस हत्याकांड के बाद विहिप व बजरंग दल ने आक्रोश जताया है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
The post राजधानी में डबल मर्डर : नए साल शुरू होने के पहले आपसी विवाद में दो की हत्या, हिरासत में संदिग्ध appeared first on ShreeKanchanpath.