जगदलपुर। बस्तर जिले के तालुर गांव सनी लियोनी के नाम पर महतारी वंदन की राशि के भुगतान को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले सनी लियोनी के नाम से इंट्री करने वाला साइबर कैफे के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बता दें बस्तर जिले के तालुर गांव में कुछ दिन पहले फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना की राशि जारी हो रही थी। मामला सामने आने के बाद सरकार ने त्वरित एक्शन लिया और खाते को फ्रिज किया। इस मामले में एक आगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संदिग्ध लाभार्थियों के खाते की जांच करवाई जा रही हैं। वहीं जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई उस युवक वीरेन्द्र जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में पुलिस ने पोर्टल में इंट्री करने वाले साइबर कैफे संचालक नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है।
बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि बस्तर नगर पंचायत में साइबर कैफे चलाने वाले उन्होंने बताया कि जब मामले में बारिकी से जांच की गई तो पता चला कि योजना के तहत फॉर्म भरने लेकर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तर स्थिति साइबर कैफे के कंप्यूटर का उपयोग किया गया है। इसके बाद जब पुलिस साइबर कैफे पर पहुंची तो यहां पुलिस को संचालक नरेंद्र मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई तो नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के दस्तावेज बनाये थे और उसने ही सारे डाक्यूमेंट योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किये थे। उसने पुलिस को बताया कि दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था। इस काम में पहले गिरफ्तार किये गये वीरेंद्र कुमार जोशी का भागीदारी नहीं था। लेकिन वीरेंद्र के बैंक खाते का उपयोग किया गया और पैसे वीरेंद्र के बैंक खाते में आ रहे थे।
The post सनी लियोनी के नाम फर्जी भुगतान का मामला, पुलिस की गिरफ्त में आया साइबर कैफै का संचालक, फर्जी दस्तावेज किए थे अपलोड़ appeared first on ShreeKanchanpath.