धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पर उसकी पत्नी, सास व साली धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे थे। इसके कारण उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो मृतक युवक के मोबाइल स्टेटस पर सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला अर्जुनी थाना इलाके के पाटियाडीह गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार लीनेश साहू (30) ने रविवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक का मोबाइल मिला। मोबाइल की जांच में स्टेटस मिला। स्टेटस में मृतक लीनेश साहू ने फांसी लगाने का कारण लिखा। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। युवक के मोबाइल में अपडेट किए स्टेटस के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
बीवी परेशान था लिनेश
स्टेटास में उसने लिखा कि मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं। मुझे धर्म परिवर्तन करने के लिए बहुत ज्यादा परेशान करती है। ईशा मसीह, ईशा मसीह करके रात भर परेशान करती है। ससुराल जाता हूं तो उसकी मां, बड़ी बहन, छोटी बहन सब मुझे धर्म परिवर्तन के लिए परेशान करते हैं। कहते हैं तू आ जा फिर तेरे मां-पापा को भी मना लेंगे। इसलिए वहां कभी खाना नहीं खाया। उसने यह भी लिखा कि पहले से ही वे उन लोगों ने बहुत झूठ बोला है। पत्नी 8th क्लास तक पढ़ी है और 12th बताया गया। मैं हफ्ते में जितना कमाता हूं मेरी बीवी को दे रहा था, लेकिन वह कभी प्यार से बात नहीं करती थी।
The post धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने की खुदकुशी, वाट्सएप स्टेटस में मिला सुसाइड नोट… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.




