रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट रायपुर दक्षिण में हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपना रिकार्ड बरकरार रखा है। रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46167 वोटों के अंतर से हराया। 19वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 89059 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 42977 वोट मिले।
इससे पहले दसवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सुनील सोनी 20,629 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा को 37,419 वोट और कांग्रेस को 19,583 वोट मिले थे।आठवें राउंड में भाजपा 14 हजार 376 वोटों से आगे हैं। भाजपा को 31 हजार 619 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 17 हजार 243 वोट मिले हैं। इससे पहले छठवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 11286 वोटों से आगे थे।
The post Breaking News : रायपुर दक्षिण में भाजपा का रिकार्ड बरकरार, 46 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से जीते सुनील सोनी appeared first on ShreeKanchanpath.