Blog

छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल

जगदलपुर। पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी अभियान के चलते अब तक 100 से अधिक नक्सली भी ढेर हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिस के बढ़ते दबाव से बचने के लिए नक्सलियों ने ओडिशा में पनाह लेने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार सुबह वहां भी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। वहीं, पुलिस जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में भी सफलता हासिल की है।

एमवी-79 गांव के पास अचानक सुबह तीन बजे ओडिशा सीमा में पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक नक्सली भी ढेर हो गया। पड़ोसी राज्य मलकानगिरी में गुरुवार की सुबह जमकर गोलीबारी हुई। इस हमले में घायल जवान डीवीएफ का बताया जा रहा है, जिसे जांघ में गोली लगने की बात बताई गई है। घायल जवान को मलकानगिरी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

The post छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button