बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से धान का परिवहन भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए एक ट्रक और मुर्गी फॉर्म में भंडारित धान को जब्त किया है।
यह कार्रवाई तहसीलदार डौरा-कोचली और नायब तहसीलदार बलरामपुर ने ग्राम कपिलदेवपुर में यह कार्रवाई की गई। ग्राम कपिलदेवपुर में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 3927 में 590 बोरी धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने मौके पर पकड़ा। इसी प्रकार 301 बोरी धान रामधारी गुप्ता के मुर्गी फॉर्म में अनलोड किया गया था, जिसे जब्त किया गया। इसके अलावा नंदलाल गुप्ता के मुर्गी फॉर्म में भी 330 बोरी अवैध धान और कपिलदेवपुर में पिकअप वाहन से 74 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा था, जिसे राजस्व टीम ने जब्त किया। कुल धान लगभग 1295 बोरी धान जब्त कर चलगली थाना में सुपुर्द किया गया।
The post छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन : बलरामपुर में राजस्व विभाग ने जब्त किया 1295 बोरी धान, appeared first on ShreeKanchanpath.