Blog

Breaking News : अमित जोश का एनकाउंटर, जयंती स्टेडियम के पास पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

भिलाई। तीन लोगों पर फायरिंग कर फरारी काट रहे बदमाश अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में अमित जोश को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ACCU की टीम को पता चला कि अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास है। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित जोश ढेर हो गया है।

बता दें भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले दो युवकों पर गोली चला दी। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं  मुख्य आरोपी अमित जोश लगातार फरारी काट रहा था।

भिलाई आने की सूचना पर पुलिस की थी घेराबंदी
पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस व एआईसीसी की संयुक्त टीम ने जयंती स्टेडियम के पास अमित जोश को घेरा लेकिन इस दौरान वह पुलिस ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग न करने की चेतावनी भी दी लेकिन उस पर कोई असर नहीं हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश मारा गया।

10 हजार रुपए का था इनाम
पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी अमित जोश पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अमित जोश का पता बताने वाले को 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया था। साथ ही पता बताने वाले का नाम गुप्त रखने की बात भी कही थी। घटना के चार माह बीतने के बाद अमित भिलाई आय और पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ की घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

The post Breaking News : अमित जोश का एनकाउंटर, जयंती स्टेडियम के पास पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया बदमाश appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button