कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत पर असर पड़ता है। कब्ज के लिए खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल, तनाव,कुछ दवाओं का सेवन और कुछ मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार हैं। कब्ज का इलाज दवा से नहीं बल्कि अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके करें। कब्ज को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें ताकि तनाव दूर रहे। डाइट में फाइबर वाले फूड्स को शामिल करें और पानी का ज्यादा सेवन करें स्टूल सॉफ्ट होगा और कब्ज दूर होगी। कब्ज को दूर करने के लिए कुछ दवाएं और मेडिकल कंडीशन भी जिम्मेदार है। ऐसी स्थिति में दवाओं पर निर्भरता आपकी गट हेल्थ को बिगाड़ सकती है। अगर आप अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं तो कुछ देसी नुस्खों को अपनाएं
नारियल के तेल का सेवन करें। ये तेल कब्ज को दूर करने का असरदार इलाज है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि नारियल का तेज गट हेल्थ को दुरुस्त करता है। इस तेल का सेवन करने से स्टूल सॉफ्ट होता है और आंतों को चिकनाहट मिलती है। आइए जानते हैं कि ये तेल कैसे कब्ज का इलाज करता है और गट हेल्थ में सुधार करता है।
नारियल का तेल कब्ज से कैसे राहत दिलाता है?
नारियल तेल में ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो कब्ज को दूर करने में असरदार हैं। इस तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं जो मल त्याग को स्टीमुलेट करते हैं और मल को सॉफ्ट बनाते हैं। नारियल का तेल कब्ज से राहत दिलाने में असरदार साबित होता है
अमेरिकन सोसायटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी द्वारा जारी एक एक रिसर्च के मुताबिक नारियल का तेल आंत में बैक्टीरिया कैंडीडा एल्बीकैंस के खिलाफ प्रभावी साबित होता है। यह वो बैक्टीरिया है जो मुंह में छाले और वजाइना में यीस्ट संक्रमण का कारण बनते हैं। यह आंत के माइक्रोफ्लोरा का एक प्राकृतिक घटक है। रिसर्च के मुताबिक नारियल का तेल आंत में गंदे बैक्टीरिया को मारता है और उनके विकास को रोकता है।
क्या रोजाना नारियल के तेल का सेवन सेहत के लिए ठीक है?
नारियल का तेल सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए। इसमें संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका सेवन कम करना ही सबसे अच्छा है। गट हेल्थ को सुधारने के लिए और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 2 चम्मच तेल का सेवन पर्याप्त है। इससे ज्यादा तेल का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है
नारियल तेल का सेवन करने के फायदे
- नारियल तेल का सेवन सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें हेल्दी सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो हीलिंग पावर को सपोर्ट करता है।
- एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ये तेल सूजन को कंट्रोल करता है और वेट को भी कंट्रोल रखता है।
- जिन लोगों काब्लड शुगर हाई रहता है वो इस तेल का सेवन करें फायदा होगा।
- पाचन को दुरुस्त करने में ये तेल बेहद उपयोगी है। ये आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और गट हेल्थ में सुधार करता है।
- इसका सेवन करने सेकोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है