Blog

श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, चित्रांश चेतना मंच भिलाई-दुर्ग ने शुरू की तैयारी

जवाहर नगर, वार्ड क्रमांक-25 में नवनिर्मित मंदिर परिसर में होगा आयोजन

भिलाई। भिलाई दुर्ग के कायस्थजनों की प्रतिनिधि संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई-दुर्ग द्वारा जवाहर नगर, वार्ड क्रमांक-25 में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के पास श्री चित्रगुप्त मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया है। इसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह तीन दिनों तक आयोजित होगा। यह आयोजन 25, 26 एवं 27 अक्टूबर को होगा। आयोजन में दुर्ग-भिलाई के अलावा अन्य जिले से भी कायस्थ समाज के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भिलाई के जवाहर नगर, वार्ड क्रमांक-25 में श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चिंत्राश चेतना मंच के द्वारा विगत कई वर्षों से श्री चित्रगुप्त पूजन महोत्सव, दीपावली मिलन, होली मिलन, मुंशी प्रेमचंद जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। उक्त मंदिर को ही अब भव्य रूप दिया गया है। इसके अलावा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आकर्षक मूर्ति स्थापित की जा रही है।

चित्रांश चेतना मंच के अध्यक्ष मनोज सिन्हा एवं मुख्य सचिव अंशुमन वर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन 25 अक्टूबर को कलश यात्रा प्रातः 10 बजे निकाली जाएगी। इसके बाद वेदी पूजन जलाधिवास, फलाधिवास भजन-कीर्तन संध्या 4 बजे से होगा। कलश यात्रा समाज की महिला शाखा के द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं को आमंत्रित करने पहल की जा रही है। पूर्व अध्यक्ष सत्यनाराण भटनागर एवं पूर्व मुख्य सचिव कमलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे दिन 26 अक्टूबर को वेदी पूजन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

इसके बाद अन्नाधिवास, वखाधिवास, पुष्याधिवास के बाद भजन-कीर्तन संध्या चजे से शुरू होगा। वहीं आंतिम दिन 27 दिसंबर को वेदी पूजन प्रातः 10 बजे से होगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11 बजे से होगा। इसमें हवन, पूर्णाहूति के बाद भोग भण्डारा दोपहर 1 बजे से मंचीय कार्यक्रम भी होगा। मनोज सिन्हा व कमलकांत ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक की जा रही है। इसमें समाज के सभी लोग आमंत्रित हैं। वहीं आयोजन में जनप्रतिनिधियों की भी बतौर अतिथि सहभागिता रहेगी।

The post श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, चित्रांश चेतना मंच भिलाई-दुर्ग ने शुरू की तैयारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button