जगदलपुर। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि एक ही रात में तीन वाहन शोरूम में सेंधमारी की। शहर के गीदम रोड़ स्थित महिंद्रा शोरूम, मारुति शोरूम व टोयोटा शोरूम में चोरी हुई। चोरों ने इन तीनों शोरूम से लाखों रुपए कैश पार कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों शोरूम की रखवाली के लिए यहां गार्ड तैनात थे इसके बाद भी चोर आसानी से अपना काम कर गए। घटना की जानकारी सुबह लगी, जब शोरूम के कर्मचारी आये, इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के गीदम रोड़ पर महिंद्रा शोरूम, मारुति शोरूम व टोयोटा शोरूम चोरी हो गई। तीनों ही शोरूम फोर व्हीलर की सेल करते हैं। बीती रात शोरूम बंद होने के बाद चोरों ने धावा बोला। बताया जा रहा है इस दौरान यहां काम करने वाले गार्ड सो रहे थे। चोरों ने अपना काम किया और चलते बने। चोर बड़ी आसानी से शोरूम के अंदर घुसे गल्ले में रखा कैश लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस घटना को इतनी आसानी से अंजाम दिया कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नही लगी।
घटना की जानकारी सुबह कर्मचारियों के आने पर लगी और इसके बाद हंगामा मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है, जिसमें चोर चोरी करते स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। सीसी टीवी फुटेज से पता चलता है कि चोरों ने पहले शोरूम की रेकी है। क्योंकि अंदर घुसने के बाद सीधे सीधे कैश रखे रूम में गए और कैश लेकर निकल गए। तीनों शोरूम चोरी का तरीका एक ही था। चोरों की संख्या 7 से 8 रही है।
मेनगेट खुला था और गार्ड सो रहे थे
जब यह घटना घटी तब शोरूम का मेन गेट खुला हुआ था और गार्ड आराम फरमा रहे थे। चोर आराम से शोरूम घुसे तो गार्ड को भी पता नहीं चला। कुछ ही देर में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। तीनों शोरूम से लगभग 7 लाख रुपए कैश चोरी हुआ है। एसडीओपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शोरूम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। चोरो का गुट बाहरी लग रहा है। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।
The post CG Crime : एक रात में ही चोरों ने तीन शोरूम में की सेंधमारी, लाखों रुपए कैश लेकर हुआ फरार appeared first on ShreeKanchanpath.