Blog

Bhilai Crime : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, जंगल में छिपा था बदमाश… पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। पढ़ाई के लिए शहर के पीजी में रहने वाली एक छात्रा से शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा और जब शादी का दबाव बढ़ा तो छोड़कर भाग गया। इस मामले में युवती की शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। लंबी तलाश के बाद पुलिस को आरोपी का सुराग मिला। शहर से दूरे कांकेर के जंगलों में वह अपने मामा के घर पर रह रहा था। भिलाई भट्ठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल युवती 2023 में पढ़ाई करने भिलाई आई थी। वह भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच युवती का परिचयर फेसबुक के माध्यम से दिनेश कुमार मंडावी से हुई। दिनेश ग्राम बेलरगोंडी थाना डौडी जिला बालोद का रहने वाला है। दोनों के बीच संपर्क दोस्ती में बदला और इसके बाद दिनेश ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस दौरान दिनेश मंडावी ने खुद को काफी संपन्न बताया था। युवती दिनेश मंडावी के झांसे में आ गई। शादी का प्रलोभन देकर दिनेश मंडावी लगातार युवती का शारीरिक शोषण करने लगा।

इस बीच युवती ने दिनेश मंडावी पर शादी करने का दबाव बनाया। शादी का दबाव बनाने पर दिनेश मंडावी सारे संपर्क तोड़कर भाग गया। जिस मोबाइल नंबर में युवती की दिनेश से बात होती थी उसे भी उसने बंद कर दिया। इस तरह दिनेश मंडावी ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का दैहिक शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस को सफलता मिली और आरोपी का सुराग मिला।

दुष्कर्म का आरोपी दिनेश मंडावी अपनी पहचान को छिपाकर कांकेर के जंगलों में स्थित अपने मामा के गांव में रह रहा था। पुलिस भी वहां ठेकेदार एवं सुपरवाइजर के रूप में पहुंची और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, एएसआई प्रमोद सिंह, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

The post Bhilai Crime : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, जंगल में छिपा था बदमाश… पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button