छत्तीसगढ़

छग में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बाद छाए रहेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां कुछ दिन पहले ठंड व बारिश की वजह से लोग परेशान थे। वहीं अब दक्षिणी हवा का चलना बंद हो गया है। इससे राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर का मौसम साफ हवा हो गया है। इससे एक बार फिर गर्मी परेशान करने लगी है। सोमवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि एक हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया और छांव की तलाश करते नजर आए। इसके अलावा प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी सहित प्रदेशभर में कई क्षेत्रों अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा चल रहा है। सर्वाधिक अंतर राजनांदगांव में छह डिग्री औसत से अधिक है। वहीं, अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में यह एक-एक डिग्री ज्यादा, जबकि जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में यह औसत के बराबर ही है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button