छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार कांवरियों पर पुष्पवर्षा : सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने बरसाए फूल, भोरमदेव में की पूजा-अर्चना

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में पहली बार कांवरियों पर पुष्प वर्षा का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम शर्मा छत्तीसगढ़ के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने सैंकड़ों किमी पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवरियों पर हेलीकॉपट्र से पुष्पवर्षा किया। भोरमदेव में भगवान शिव का दरबार कांवरियों और श्रद्धालुओं के बोल बम और हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा

उल्लेखनीय है कि, आज सावन का तीसरा सोमवार है। भोरमदेव सहित अन्य शिवालयों में आज कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। भक्तजन महादेव की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिसके तहत मुख्यमंत्री साय और सीएम शर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवरियों पर पुष्पवर्षा किया।

भगवान शंकर का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

इसके बाद सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने भोरमदेव में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कांवरियों को संबोधित करते हुए सभी को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, भगवान भोलेनाथ की कृपा हम पर सदा बनी रहे। भोरमदेव मंदिर परिसर और मार्गों पर भगवा वस्त्रों में रंगा हुआ कांवरियों का जत्था मनमोहक लग रहा है।

भंडारे का किया गया आयोजन 

फिर मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री शर्मा ने वहां पर कांवरियों और श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। सभी के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। इस तरह सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर कवर्धा में भव्य आयोजन किया गया था।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button