गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हादसे की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। जिले के पेंड्रा क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश में एक मकान ढह गया। मकान ढहने से मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई लेकिन 8 घंटे बाद उनका 8 साल का बच्च सुरक्षित निकाला गया। बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना ने गांव के लोगों को हैरान कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गाव का है। जहां पर पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच शनिवार देर रात पेण्ड्रा के रामगढ़ गांव में दिनेश सिंह का मकान ढह गया। जिस समय मकान ढहा उस समय दिनेश सिंह अपनी पत्नी शारदा सिंह और आठ साल बेटे प्रिंस के साथ घर में सो रहा था।
मकान ढहने के बाद रात 10.30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तीनों मलबे दबे रहे। सुबह जब मलबा हटाया गया तो पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। वहीं 8 साल के प्रिंस को आस-पास के ग्रामीणों ने सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत सामान्य है। घटना की सूचना के बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
The post बारिश में ढह गया मकान, आठ घंटे मलबे में दबा रहा बच्चा निकला सुरक्षित… माता-पिता की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.



