जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिन्दू विरोधी भाषण देने का मामला सामने आया है। मामला लगभग 5 माह पुराना है। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। पांच माह बाद हिन्दू विरोधी भाषण को लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध कुनकुरी पुलिस द्वारा धारा 109, 153(ए), 153(बी), 294, 295(ए), 34, 505(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें इस मामले में करनेल सिंह (52) निवासी चरईडांड़ ने 28 फरवरी 2024 को थाना कुनकुरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को 2024 को सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की एवं संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक आमसभा आयोजित की। इस आमसभा में हिन्दु धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की गई। चारों ने कहा कि हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं हैं, मौलिक अधिकार को छिनना, एसटी/एससी एवं अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग को सताना, टार्चर करना, अनुच्छेद-25 का हनन करना, धर्म के नाम पर नौटंकी करना, ईवीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया रोकना, धार्मिक गुरूओं के बारे में अपशब्द आदि शामिल है। शिकायत के पर कुनकुरी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। लगभग पांच माह बाद दबिश देकर विभिन्न जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा सुनील कुमार खलखो (37) निवासी गोढ़ी बी थाना बागबहार, श्यामसुंदर मरावी (47) निवासी कुनकुरी, रेमिश तिर्की (56) निवासी कांसाबेल व संजय सक्सेना (47) निवासी कापू विजय नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक सरोज टोप्पो, उप निरीक्षक सुनील सिंह, एएसआई मनोज साहू, प्रधान आरक्षक आदित्य साय, आरक्षक धनेश्वर राम, गणेश यादव, छवि पैंकरा, जितेन्द्र गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
The post जशपुर में आमसभा में हिन्दू विरोधी भाषण, पुलिस ने दर्ज किया केस, चार आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.