देश दुनिया

नई नवेली दुल्हन ससुराल में इस तरह चली…शादी के 2 दिन बाद मचा बवाल, ससुर ने घर से निकाली, पति ने फेरा मुंह

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन विदा होकर घर पहुंची। इस दौरान बहू के चलने का तरीका जब ससुर ने देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने बहू को घर से निकाल दिया। वहीं पति ने उसके सभी नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़िता थाने पहुंची और पूरी घटना पुलिस को बताई। आगरा में ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। अभी हाथों से मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था, घर के आंगन से मंडप का सामान भी नहीं उठा। आर्मी से रिटायर्ड ससुर ने शादी के दो दिन बाद ही बहू को दिव्यांग कह मायके भेज दिया।समाज की पंचायत में धोखा होने की बात कह रिश्ते तोड़ लिए। पति ने फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। बदहवास नातिन को देख दुल्हन के नाना का देहांत हो गया। ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अनुराग पालीवाल ने बताया की लड़का कोई काम नहीं करता। लड़के और लड़की दोनों के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। पिता ने अपनी इकलौती बेटी की शादी में पैसा पानी की तरह बहाया। लड़की को चलने में कोई परेशानी नहीं है। फिर भी ससुर ने दिव्यांग कह मायके भेज दिया। इस कारण इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button