छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री ने सहसपुर लोहारा महाविद्यालय में 30 लाख रुपये के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का किया भूमिपूजन, 19.5 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल और शौचालय निर्माण की घोषणा की

 

उप मुख्यमंत्री ने सहसपुर लोहारा महाविद्यालय में 30 लाख रुपये के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का किया भूमिपूजन, 19.5 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल और शौचालय निर्माण की घोषणा की

युवा शक्ति संवाद में युवाओं से रूबरू हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा के लिए अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज शासकीय गजानंद माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल तथा साढ़े 4 लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। महाविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, मेहनत और आधुनिक तकनीक के उपयोग से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज करियर बनाने का महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। श्री शर्मा ने बताया कि कवर्धा क्षेत्र के स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अब महाविद्यालयों में भी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पीएससी, एसएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button