*डायल 112 के त्वरित रिस्पॉन्स से आग में झुलसे व्यक्ति को समय पर मिला उपचार।*
चिल्फी, कबीरधाम डायल112 ERV चिल्फी पैंथर 01 को C4 से इवेंट प्राप्त होने पर तत्काल ग्राम शिवनी कला के लिए रवाना किया गया। मौके पर बनिहार सिंह बैगा आग की चपेट में आने से पैर में झुलसे हुए मिले।
ERV टीम द्वारा बिना विलंब किए घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने के बाद टीम अपने निर्धारित पॉइंट पर वापस लौट गई।
इस त्वरित सहायता कार्यवाही में आरक्षक क्रमांक 886 गंगाराम धुर्वे एवं चालक सुखदेव धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।





